कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का जन्म सन् 22 नवंबर 1990 को हुआ। जो की एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कॉलेज के साथ वर्ष 2011 में की थी। कार्तिक आर्यन की पहली मूवी प्यार का पंचनामा थी। जिसमें कार्तिक आर्यन की भूमिका एक रजत नामक लड़के की थी। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को 5 मिनट तक नॉनस्टॉप एक सीन में डायलॉग बोलना था। क्योंकि अब तक की सभी हिंदी फिल्मों में सबसे लंबा डायलॉग माना जाता है।

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर थे उनकी मां स्त्री रोग विशेषज्ञ थी और उसके पिता एक बाल रोग विशेषज्ञ थे। कार्तिक आर्यन ने मुंबई के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग को कंप्लीट की थी। मंकी पर फिल्मी करियर में आने के लिए ही मुंबई के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। अपने कॉलेज के दिनों में ऑडिशन के लिए कभी-कभी क्लास को भी मिस कर देते थे। एक बार किसी ऑडिशन को देने के लिए गए थे तो उनका कॉलेज का एग्जाम चल रहा था तो वे जब कॉलेज में पहुंचे तो उनका एग्जाम खत्म हो चुका था उनकी मैडम ने सिर्फ यह कहा की तुम सिर्फ मेरा नाम बता दो तुम एग्जाम में पास हो जाओगे। कार्तिक आर्यन कॉलेज में पढ़ते पढ़ते साथ में ही ऑडिशन दिया करते थे। 3 साल तक असफल ऑडिशन देने के बाद उन्हें एक ऑडिशन में में सेलेक्ट कर लिया गया था। जब कार्तिक आर्यन अपने कॉलेज के समय में एक फिल्म को साइन कर ली थी तब अपने माता पिता को अपने फिल्मी करियर में आने के बारे में बताया।

कार्तिक आर्यन ने प्यार का पंचनामा, प्यारका पंचनामा 2 के बाद सोनू के टीटू की स्वीटी में अपना नाम फेम और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कार्तिक आर्यन अपने दम पर ही फिल्मी इंडस्ट्री में ही कदम रखा था। कार्तिक आर्यन जिस ऑडिशन में सिलेक्ट हुए थे उसका एड एक फेसबुक एकाउंट पर देखा था। जिसमें की वो सिलेक्ट हो गए थे। हर 6 महीने तक ऑडिशन देने के बाद यह भूमिका प्राप्त की थी। क्योंकि उस समय उनके पास कोई वित्तीय सहायता नहीं थी। वे अन्य दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे। उनके लिए खाना बनाकर पैसा कमाते थे। अब वे एक महान अभिनेता बन चुके हैं। उनकी सक्सेस आसमानों को छू रही हैं। 2022 में सभी अभिनेताओं की फिल्में फ्लॉप हो रही थी। सिर्फ कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 सुपर हिट हुई थी। वे एक दिग्गज अभिनेता है। वे खुद बोलते है की वो ऑलराउंडर है। वे प्यार इमोशन, ड्रामा एक्शन सब कर सकते हैं।

Leave a Comment